करेंसी चेस्ट में नकली नोट: पीएनबी के फरार अफसरों के घर छापे, लुकआउट नोटिस जारी
यूपी के सहारनपुर में पीएनबी के करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ से ज्यादा मूल्य के नकली नोट मिलने के मामले में फरार अफसरों के घर पुलिस ने छापेमारी की है। तीनों अफसरों के विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।