VIDEO: डीजल के पैसे मांगने पर बवाल, सेल्समैन का हाथ शीशे में फंसाकर 5 KM तक घसीटा
हापुड़ में डीजल के रुपये मांगने पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन को स्कॉर्पियो के शीशे में हाथ फंसाकर करीब पांच किलोमीटर तक घसीटा। घटना की सीसीटीवी फुटेज होने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली।