AI से अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली, जान से मारने की धमकी भी दी; डर के मारे छात्रा ने छोड़ा स्कूल
फिरोजाबाद में एक किशोरी की एआई से तैयार की गई फर्जी अश्लील तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने किशोरी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर अश्लील तस्वीर पोस्ट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।