श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: कान्हा के रंग में रंगी राजधानी, मंदिरों से थानों तक गूंजा जन्माष्टमी का उल्लास
कहीं फूलों के बंगले में विराजे लड्डू गोपाल, कहीं रोशनी और संगीत के बीच जीवंत होती डिजिटल झांकियां, तो कहीं राधा-कृष्ण बने बच्चों की मासूम अदाएं… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राजधानी लखनऊ भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आई।