Noida Vidhan Seat: 2027 में नोएडा पर सपा का दांव, ब्राह्मण फेस उतारने की तैयारी, सुनील चौधरी का पत्ता होगा साफ
Noida Assembly Seat: उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत अभी से गरमाने लगी है. हाई-प्रोफाइल नोएडा विधानसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. चर्चा है कि सपा इस बार लगातार तीन बार चुनाव लड़ चुके सुनील चौधरी का पत्ता काटकर किसी नए ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतार सकती है. इस सीट पर सपा की दावेदारी बेहद मजबूत मानी जा रही है.