Gaurav Tyagi मर्डर पर क्यों गरमाई UP की सियासत? हत्या के पीछे क्या था पूरा मामला, 2027 में त्यागी वोट बैंक कैसे बन सकता है बड़ा फैक्टर!
gaurav tyagi murder hapur: हापुड़ के गौरव त्यागी हत्याकांड ने अब अपराध की सीमा पार कर सियासी रंग लेना शुरू कर दिया है. 18 अगस्त को कोर्ट में गवाही देने जा रहे गौरव की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक हमला जमीन और पुरानी रंजिश से जुड़े विवाद में हुआ था. मामले में कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या यह मामला 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में त्यागी समाज की नाराजगी का मुद्दा बन सकता है? जानें पूरी बात.