Business Idea: छोटे स्तर से शुरू किया काम, अब बढ़ रही मांग…जराकुश से हर्बल उत्पाद बनाकर कमाई कर रहे गोंडा के वैद्य
Jarakush Plant Benefits: गोंडा में वैद्य ने गांवों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले एक पौधे को रोजगार का जरिया बना लिया है. जिस जराकुश को लोग बोलचाल में चाय पत्ती के नाम से भी जानते हैं, उसी से अब कई तरह के हर्बल उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं. वैद्य विष्णु दत्त प्रजापति ने पारंपरिक जड़ी-बूटियों के अपने ज्ञान के सहारे छोटे स्तर से यह काम शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी मांग बढ़ने लगी. घर पर ही जराकुश को तैयार कर उससे अलग-अलग उत्पाद बनाए जाते हैं और फिर उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है. इस काम ने न सिर्फ उनके लिए आमदनी का रास्ता खोला, बल्कि स्थानीय स्तर पर हर्बल उत्पादों की नई पहचान भी बनाई है.