Agra News : न मिलेगी भीड़, न जाम…ताजमहल जाने के लिए अपनाएं ये रास्ते, कोई बताएगा नहीं
Taj Mahal Travel Tips : ताजमहल जाने वाले पर्यटकों के लिए भीड़ और जाम हमेशा से चुनौती रहे हैं. त्यौहार की वजह से इन दिनों आगरा की सड़कों पर ट्रैफिक पहले से ज्यादा है. ऐसे में ताजमहल तक बिना जाम में फंसे पहुंचना आसान नहीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लोकल 18 से आगरा के गाइड सुरेंद्र बताते हैं कि अगर आप निजी कार से घूमने जा रहे हैं तो वाहन को ताजमहल के बिल्कुल पास ले जाने की कोशिश न करें. ताजमहल जाने वाले पर्यटक अगर भीड़ से बचना चाहते हैं तो ईस्ट गेट का रास्ता चुन सकते हैं. दिन चढ़ने के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगती है. ऐसे में सुबह के समय पहुंचने पर प्रवेश के लिए लगने वाली लाइन अपेक्षाकृत छोटी होती है.