गंगा बैराज के सभी 30 गेट खुले, सहायक नदियों में उफान से शुक्लागंज में दहशत, प्रयागराज-बनारस तक बढ़ेगा दबाव
Ganga Water Level Kanpur: गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट से मिली फौरी राहत के बीच बाढ़ का साया अब भी मंडरा रहा है. बैराज पर पानी भले ही थोड़ा नीचे उतरा हो, लेकिन पीछे से भारी आवक और कानपुर में पांडु जैसी सहायक नदियों के अचानक उफान ने प्रशासन से लेकर ग्रामीणों तक की धड़कनें बढ़ा दी हैं. बैराज के सभी 30 गेट खोलकर लाखों क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिससे कानपुर के निचले हिस्सों से लेकर आगे प्रयागराज और बनारस तक जलस्तर में दोबारा बड़े उछाल की गंभीर आशंका बन गई है.