Paddy Farming : 1 इंच भी ज्यादा पानी तबाह कर देगा पूरी फसल, सड़ जाएंगे पौधे, जानिए बचाव
Paddy Farming Tips : धान की फसल में तने के निचले हिस्से में सड़न और झुलसा रोग आम समस्या बन चुका है. अक्सर किसान सोचते हैं कि खेत में जितना अधिक पानी भरा रहेगा, फसल उतनी ही अच्छी होगी. लेकिन ऐसा नहीं है. खेत में लगातार और अधिक पानी भरे रहने से पौधों की जड़ों तक हवा नहीं पहुंच पाती, जिससे फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इस वजह से फसल में सड़न और जीवाणु झुलसा जैसी गंभीर बीमारियां फैल जाती हैं. लोकल 18 से शाहजहांपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. हादी हुसैन खान बताते हैं कि धान खेत में 3 से 4 सेंटीमीटर पानी ही पर्याप्त है. बीच-बीच में पानी की निकासी जरूरी है ताकि पौधों को हवा मिल सके. हवा का आवागमन न होने से पौधे सड़ने लगते हैं और फंगस या बैक्टीरिया के कारण जीवाणु झुलसा रोग फैल जाता है. इस बीमारी से बचाव के लिए प्रति एकड़ 15 ग्राम स्ट्रेप्टोसाइक्लिन और 500 ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिड़काव करें.