पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 14 की जान लेने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, कई अवैध घरों पर गरजे बुलडोजर
Fire Cracker Factory Arrested: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी शकील को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है, जबकि घायलों का इलाज एसआरएन प्रयागराज में जारी है. इसके साथ ही प्रशासन ने आरोपी के पांच कमरों वाले अवैध मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है.