एक ऐसी बीमारी कि महिला खाने लगी अजीबोगरीब चीजें; पेट से मिले सुई, हेयर पिन और कांच
Rare Disease: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पिका (Pica) नाम की मानसिक और शारीरिक विकार से पीड़ित एक महिला पिछले कुछ दिनों से सुई, हेयर पिन और कांच जैसी खतरनाक चीजें खाने लगी थी. स्थिति तब गंभीर हो गई जब उसके पेट में तेज दर्द हुआ और डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उसके पेट व आंतों में छह सुइयां और अन्य नुकीली चीजें फंसी हुई हैं. दो सुइयां तो आंत को चीरकर सीधे उसके दाहिने गुर्दे तक पहुंच गई थीं.