यूपी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम योगी ने मथुरा जन्मभूमि मंदिर में किए दर्शन-पूजन
यूपी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर मथुरा कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन-पूजन किए। सीएम योगी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में अयोध्या-काशी जैसे भव्य मंदिर बनें।