मथुरा-वृंदावन में भी तैयार हो अयोध्या-काशी जैसा भव्य परिसर, जन्माष्टमी पर ब्रज से बोले योगी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी ने दर्शन-पूजन के बाद सभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि अयोध्या धाम में दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है। मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हो, जैसे अयोध्या-काशी में है।