अलीगढ़: लड़की बताकर खिलवा दी गोली, बाद में पता चला भ्रूण था लड़का, डॉक्टर-आश कार्यकर्ता पर रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एक महिला डॉक्टर ने गर्भ में लड़की होने की बात कहते हुए चार माह की गर्भवती को एक दवा दी।