UP Weather : जन्माष्टमी पर आसमान से बरसेंगी फुहारें, नोएडा- आगरा समेत 27 जिलों में बदलेगा मौसम, 60 की स्पीड से आएगा तूफान
आज का मौसम, 4 सितंबर : सहारनपुर से चित्रकूट तक जन्माष्टमी पर बदला-बदला मौसम नजर आएगा. बारिश की फुहारों के बीच भगवान श्री कृष्ण का जन्म होगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और आंधी-तूफान को लेकर एक डराने वाली चेतावनी जारी कर दी है. आज के लिए 27 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है.