अयोध्या राम मंदिर में सजेगी कृष्ण जन्म की झांकी, 12 बजे गूंजेंगे जय कन्हैया लाल के जयकारे, जानिए और क्या होगा खास
Ayodhya Ram Mandir Janmashtami Celebration: अयोध्या के राम मंदिर में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बेहद खास होगा. जन्मभूमि परिसर में पहली बार श्रीमद्भागवत परायण होगा, जबकि रामलला का 50 किलो पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा. मध्यरात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण प्राकट्य उत्सव, विशेष झांकी, भजन-कीर्तन और 56 भोग के साथ जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी.