मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे तो गाजियाबाद में ही पाएं ब्रज जैसा एहसास, फूलों से सजेगा इस्कॉन मंदिर
गाजियाबाद के राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं. मंदिर को वृंदावन की थीम पर सजाया जाएगा और पूरे परिसर में करीब 10 टन फूलों का इस्तेमाल होगा. जन्माष्टमी पर करीब 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. मंदिर नहीं पहुंच पाने वाले भक्त घर बैठे ऑनलाइन दर्शन और अभिषेक भी कर सकेंगे.