OPINION: मायावती की 'माया' वो ही जाने, कन्फ्यूजिंग है आकाश आनंद के अंदर-बाहर का खेल
Mayawati and future of BSP: 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में जिस तरह से पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें हो रही थीं, उससे लगा कि मायावती इस बार दमखम से मैदान में उतरेंगी. दूसरी तरफ उन्होंने एक बार फिर से भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी. आकाश ने भी दो रैलियों में ही उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बीएसपी के कैडर में जान फूंकते नजर आए. लेकिन ये क्या मायावती ने उन्हें परिपक्व बताकर जिम्मेदारियों से एक बार फिर से हटा दिया है. बीएसपी सुप्रीमो के इस फैसले से हर कोई हैरान है. सवाल उठने लगे हैं कि मायावती अब और बीएसपी को कितने गर्त में ले जाना चाहती हैं.