मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
<p style=”text-align: justify;”>मुरादाबाद में एक बुर्कानशीं लड़की को एक मनचला उसी के घर के सामने किस करके भाग गया. 28 जुलाई को हुई इस घटना का 22 सेकेंड का वीडियो सामने आया, जिस पर पुलिस ने 25 सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रविवार दोपहर 2 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, मनचले की गिरफ्तारी के बाद लड़की ने कहा, “घर के दरवाजे पर ऐसी घटना होगी, तो महिलाएं कहां महफूज रहेंगी. मैं तो अपने घर के अंदर जा रही थी. मुझे क्या पता था, जहां मेरा घर है, उसी गली-मोहल्ले में मेरे साथ इस तरह से होगा. लेकिन, पुलिस ने मेरी शिकायत पर जिस तेजी से एक्शन लेकर आरोपी को पकड़ा है, उससे मुझे बहुत खुशी मिली है. मैं चाहती हूं, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले. जिससे वह फिर से किसी के साथ ऐसी गंदी हरकत न कर सके. मामला कटघर थाना क्षेत्र का है.
<p style=”text-align: justify;”>बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट…
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला?
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, यह मामला 28 जुलाई मंगलवार शाम का है. संभल रोड पर स्थित करुला गली नंबर-3 में एक लड़की साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करके घर लौटी. लड़की ने बुर्का पहन रखा था. बताया गया कि बाजार से ही एक युवक पीछे लग गया और वह लड़की का पीछा करते-करते उसके घर तक आ गया. इसके बाद युवक ने लड़की को पीछे से दबोच लिया और लड़की को किस किया. लड़की ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला.
<h3 style=”text-align: justify;”>आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल
<p style=”text-align: justify;”>घटना के बाद लड़की घर के अंदर गई और घरवालों को पूरी बात बताई. इसके बाद 29 जुलाई को सीसीटीवी की फुटेज लेकर लड़की अपनी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कुंदरकी के मिलक बसेरा खास गांव में रहने वाले मुकेश (28) के रूप में हुई है. पुलिस ने रविवार को मुकेश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. 
<h3 style=”text-align: justify;”>कार्रवाई पर पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि घटना 28 जुलाई की है. लड़की अपने घर के सामने फोन पर बातें कर रही थी. इसी बीच आरोपी आया और उसने लड़की के साथ कुछ अश्लील हरकतें कीं और भाग गया. पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती