जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के रामपुर में आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर फिलहाल रोक जारी रहेगी. जिससे आजम खान के परिवार और यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने राहत की सांस ली है. कमिश्नर मुरादाबाद की कोर्ट में चल रही सुनवाई में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना सभी कानूनी औपचारिकताए पूरी किए ध्वस्तीकरण नहीं कर सकते. जौहर ट्रस्ट को जवाब देने के लिए मौका मिलेगा.
<p style=”text-align: justify;”>इस मामले में अब अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी. इस बीच यूनिवर्सिटी प्रबंधन अपने पक्ष में और तर्क भी रखेगा. इससे पहले 30 जुलाई तक निर्माण न हटाने पर ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया था.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- ‘लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'” href=”https://www.abplive.com/states/haryana/vinesh-phogat-reaction-on-brij-bhushan-singh-acquittal-in-case-3169741बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- ‘लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'” target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- ‘लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला ?
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल रामपुर विकास प्राधिकरण ने जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को बिना मानकों के मानते हुए प्रबंधन को गिराने का नोटिस दिया था. 15 जुलाई को प्राधिकरण के नोटिस के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया था. प्रबंधन ने इसे एक तरफा कार्रवाई बताते हुए अदालत में जाने की बात कही थी. प्रबंधन का तर्क था कि सभी इमारतें नक्शा पास करवाने के बाद ही बनवाई गयीं थीं. प्रबंधन का तर्क है कि जब यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ यह इलाका प्राधिकरण की सीमा में नहीं था. लिहाजा प्राधिकरण की कार्रवाई बेबुनियाद है. इस तर्क को प्राधिकरण ने खारिज कर दिया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>सपा ने खोला था मोर्चा 
<p style=”text-align: justify;”>समजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए प्राधिकरण के फैसले को साजिश बताया. यही नहीं सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल और सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर अधिकारियों से मिलकर यूनिवर्सिटी न गिराने की अपील की थी. इसके साथ ही छात्र और शिक्षक भी यूनिवर्सिटी के बाहर धरना-प्रदर्शन का रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>फिलहाल आयुक्त मुरादाबाद कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने चैन की सांस ली है, लेकिन अभी कार्रवाई का खतरा टला नहीं है. लिहाजा यूनिवर्सिटी प्रबंधन लगातार पैरवी में जुटा हुआ है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-assembly-monsoon-session-2026-bsp-chief-mayawati-statement-akhilesh-yadav-supported-3169566″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?