क्लेक्ट्रेट पर लावारिस पड़ी थी स्कूटी, पुलिस की पड़ी नजर, डिग्गी खोलते ही निकला खजाना
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक हैरान करने वाली खबर आई है. कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर प्रतिमा के पास लावारिस हालत में खड़ी एक स्कूटी की जब पुलिस ने डिग्गी खोली, तो अंदर से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के भारी-भरकम आभूषण बरामद हुए. पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया, जिसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है.