'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
viral South Indian Doctor in Gonda: मंगलुरु से ताल्लुक रखने वाली और उत्तर प्रदेश के गोंडा में बतौर महिला रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रही डॉ. अनीता मिश्रा का एक अनोखा और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. साल 1997 में सर्जन डॉ. पुण्योदय मिश्रा से विवाह के बाद गोंडा आईं डॉ. अनीता ने यहां की संस्कृति को न सिर्फ अपनाया, बल्कि ठेठ अवधी भाषा में ‘हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह’ बोलकर सबका दिल जीत लिया.