स्कूल-कॉलेज से लेकर बच्चों के भविष्य तक…UGC के मुद्दे पर क्यों नाराज है आगरा का सवर्ण समाज? जानें बड़ा प्लान
Agra News: दिल्ली के बाद अब आगरा में भी UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज ने बड़े सत्याग्रह की तैयारी शुरू कर दी है. 5 सितंबर को शहीद स्मारक पर होने वाले इस कार्यक्रम में आगरा के साथ आसपास के कई जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है. आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश है.