बरेली का बांस और केन फर्नीचर उद्योग रोजगार व व्यापार का बेहतर अवसर, इको-फ्रेंडली उत्पाद देश के कई राज्यों में हो रहे सप्लाई
बरेली के बाजार में केन फर्निचर की कई वैरायटी उपलब्ध हैं. इनमें सोफा सेट, डाइनिंग सेट, झूला, गार्डन चेयर, बेबी चेयर, दीवान, स्टूल, बुक रैक, शू रैक, बच्चों का पालना, फ्रूट बास्केट, गिफ्ट हैम्पर और रॉकिंग चेयर जैसे उत्पाद शामिल हैं. कारोबारियों के अनुसार, नया व्यक्ति यदि अपना रिटेल शोरूम खोलना चाहता है.तो उसे सबसे पहले अपने क्षेत्र और ग्राहकों की जरूरत को समझना चाहिए. शोरूम के एरिया के हिसाब से अलग-अलग डिजाइन और फर्निचर सेट तैयार कराकर बेहतर डिस्प्ले किया जा सकता है.