Uttar Elections 2027: महिला, दलित, युवाओं पर फोकस के बाद 'किसान यात्रा', समझें यूपी चुनाव में राहुल गांधी का 'साइलेंट प्लान'
Congress will do Kisan Yatra in UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों पर फोकस बढ़ाने की रणनीति बनाई है. राहुल गांधी जाति और धर्म से अलग महिलाओं, दलितों, युवाओं और अब किसानों जैसे सामाजिक समूहों को केंद्र में रखकर राजनीति कर रहे हैं. कांग्रेस 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में ‘किसान यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में है, जो पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक जाएगी. पार्टी MSP की गारंटी, फसल की उचित कीमत, गन्ने के बकाये, महंगाई, बढ़ती कृषि लागत और आवारा मवेशियों जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी. किसान चौपालों के जरिए संगठन मजबूत करने की योजना है. साथ ही, यात्रा के जरिए सपा से ज्यादा सीटों की मांग का दबाव बनाने की कोशिश भी मानी जा रही है.