सोनभद्र: खनन कारोबारी और सपा नेता इस्तियाक खान के घर छापेमारी, पत्नी से पूछताछ, मौके पर कई थानों की पुलिस
SP Leader Ishtiyak Khan News: सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और खनन कारोबारी इस्तियाक खान के आवास पर विजिलेंस (Vigilance) विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी है. लखनऊ और सोनभद्र की संयुक्त विजिलेंस टीम आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची. सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात की गई है. ओबरा थाने में एएसपी अनिल कुमार की मौजूदगी में नेता की पत्नी को बैठाकर गहन पूछताछ की जा रही है.