'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम
Saharanpur RLD Swabhiman Rally: सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी ने 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया. रैली में जुटे मुस्लिम समाज के युवाओं और महिलाओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सपा राज में झूठे मुकदमों में फंसाकर गुंडा बनाया जाता था, जबकि योगी सरकार में वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. अपराधियों पर हो रहे एनकाउंटर और कानून व्यवस्था का समर्थन करते हुए मुस्लिम समाज ने एनडीए और आरएलडी को 2027 में जिताने का खुला ऐलान किया.