प्रयागराज : सीजीएचएस की सुविधा में अब उम्र नहीं बनेगी बाधा, केंद्रीय कर्मियों को मिली बड़ी राहत
केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बड़ी राहत दी है। गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में पंजीकृत कर्मचारियाें व पेंशनरों के आश्रित बेटों और भाइयों को गंभीर बीमारी पर आजीवन सीजीएचएस की सुविधाएं मिलेंगी।