सहारनपुर: सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के निर्णय पर जिला जज की अदालत ने लगाई मुहर, कलक्ट्रेट की मस्जिद को बताया अवैध
बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने शिकायत की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने मस्जिद को अवैध करार दिया था। जिला जज सतेंद्र कुमार की कोर्ट में याचिका दी गई, तो उन्होंने भी फैसले को यथावत रखा है।