Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
By
August 2, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 44 लाख रुपये के बीमा क्लेम के कथित लालच में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक पति ने मृतका के चचेरे भाई और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले बीमा कराया, फिर दवा दिलाने के बहाने पत्नी को घर से ले जाकर कार से कुचलकर हत्या कर दी और वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की. तीन दिन की जांच के बाद पुलिस ने पति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
<p style=”text-align: justify;”>29 जुलाई को ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया नहर मार्ग स्थित बैठका धाम मंदिर के पास सड़क किनारे रीता का शव मिला था. शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन मृतका के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश करीब दो महीने पहले रची गई थी. 26 जून को रीता के नाम 44 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी कराई गई. 
<h3 style=”text-align: justify;”>अर्टिगा कार से मृतका कई बार कुचलकर की पत्नी की हत्या
<p style=”text-align: justify;”>आरोप है कि बीमा क्लेम की रकम हासिल करने के लिए पति अमर सिंह, मृतका के चचेरे भाई अमित गुप्ता, पुष्पेंद्र सोनी और अभय सिंह ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया. वारदात की रात पति दवा दिलाने के बहाने रीता को घर से लेकर गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने अर्टिगा कार से कई बार कुचलकर उसकी हत्या कर दी.
<p style=”text-align: justify;”>इसके बाद शव सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गए. तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार और एक सिम कार्ड भी बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 12 से अधिक बाहरी चोटें और गंभीर अंदरूनी चोटों की पुष्टि हुई है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-aimim-appointed-shadab-chauhan-syed-mohd-maqsud-ashraf-syed-jawwad-as-official-spokesperson-3169153″>यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
<h3 style=”text-align: justify;”>तकनीकी साक्ष्यों और तीन दिन की जांच के बाद हत्या का हुआ खुलासा
<p style=”text-align: justify;”>हमीरपुर का यह मामला सिर्फ एक हत्या का खुलासा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आपराधिक साजिश का पर्दाफाश भी है. पुलिस का दावा है कि वारदात को सड़क हादसा दिखाकर बीमा क्लेम हासिल करने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और तीन दिन की जांच ने पूरी कहानी सामने ला दी. फिलहाल पुलिस ने पति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/moradabad-news-neet-student-commits-suicide-by-hanging-ann-3169156″>मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
Next
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
  • दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
  • लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
  • स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत
  • कोर्ट परिसर में वकील की पिटाई: हाईकोर्ट ने अब इंटेलिजेंस को सौंपी जांच, IB का क्यों इनकार?
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme