सात साल का लंबा इंतजार खत्म: यमन की हया नजमुद्दीन हुईं भारतीय, मिली नागरिकता, अब मां के पास अलीगढ़ में रहेंगी
लंबी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आखिरकार यमन मूल की हया नजमुद्दीन को भारतीय नागरिकता मिल गई है। कलक्ट्रेट में 3 सितंबर को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपा।