गोरखपुर-हैदराबाद अमृतभारत ट्रेन की आ गई डेट, गांधी जयंती से यूपीवालों को मिलेगी बड़ी सौगात
हैदराबाद के लिए गोरखपुर से पहली रेगुलर ट्रेन होगी। इसके चलने की तारीख का भी ऐलान हो गया है। बोर्ड से मिले निर्देश के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नई अमृतभारत ट्रेन चर्लपल्ली से हर शुक्रवार और गोरखपुर से हर रविवार को साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।