दूध अचानक कम हुआ और पशु सुस्त रहने लगा तो न करें अनदेखा, लंपी वायरस का हो सकता है संकेत
सहारनपुर में पशुओं में लंपी वायरस को लेकर पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है. संक्रमण के कारण पशु कमजोर होने के साथ दूध उत्पादन भी घट सकता है. शरीर पर गांठ, तेज बुखार, आंख और नाक से पानी आना जैसे लक्षण दिखें तो संक्रमित पशु को तुरंत अलग कर पशु चिकित्सक से संपर्क करें.