सीड प्लांट शुरू करना है तो जान लें ये जरूरी बातें, आधार पैन और GPS फोटो समेत चाहिए ये दस्तावेज
मुरादाबाद में किसानों के लिए सीड प्लांट बिजनेस शुरू करने का मौका है. उद्यान विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत प्लांट और मशीनरी की लागत पर 35 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है. 10 लाख रुपये के प्रोजेक्ट पर करीब 3.5 लाख रुपये की सब्सिडी मिल सकती है. विभाग के मुताबिक मुरादाबाद में चार सीड प्लांट संचालित हैं और खर्च निकालने के बाद अनुमानित तौर पर सालाना 20 से 22 लाख रुपये तक शुद्ध लाभ हो रहा है.