प्रयागराज में महाराष्ट्र पुलिस की लाइव रेड: खेतों के बीच बनी थी MD फैक्ट्री, 130 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 21 गिरफ्तार
प्रयागराज में नशीले पदार्थों के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का सनसनीखेज भंडाफोड़ हुआ है. महाराष्ट्र की मीरा रोड पुलिस ने एक गुप्त इनपुट के आधार पर प्रयागराज के ग्रामीण इलाके में दबिश देकर खेतों के बीच बने एक शेड में चल रही हाई-टेक एमडी ड्रग्स फैक्ट्री को रंगे हाथ पकड़ा. इस सुनियोजित लाइव रेड के दौरान पुलिस टीम ने मौके से करीब 130 करोड़ रुपये कीमत की भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स और कच्चा माल बरामद किया है.