कानपुर: टप्पेबाज महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से उड़ाई चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
चकेरी के अहिरवां राजा मार्केट में टप्पेबाज दो महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप से सोने की चेन उड़ा दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। पीड़ित व्यापारी ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष को घटना की सूचना दी।