UP Elections: यूपी चुनाव में बीजेपी का 'हैट्रिक प्लान' क्या है, तो मायावती कैसे करेंगी 'बाउंसबैक'?
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, बीएसपी और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी बूथ मैनेजमेंट, सरकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरों के जरिए तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति बना रही है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2022 से बेहतर प्रदर्शन और जीत की हैट्रिक का दावा किया है. 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प’ अभियान में सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाई जाएंगी. बीएसपी पारंपरिक वोट बैंक मजबूत करने और आकाश आनंद के जरिए युवाओं को जोड़ने पर जोर दे रही है.