यूपी चुनाव: वोटिंग हिस्ट्री से समझें 'M' फैक्टर का पावर, तभी तो सीएम योगी और अखिलेश यादव हैं मेहरबां
Women voters in UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में जातियों के साथ महिला एक अलग फैक्टर बन गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तक आधी आबादी पर मेहरबां नजर आ रहे हैं. यूपी की राजनीति को जानने समझने वाले अब तक पार्टियों को सवर्ण, ओबीसी, दलित, आदिवासी को पुचकारते देखे हैं, लेकिन इस बार महिला राजनीतिक दलों के एजेंडे में प्रमुखता में है. आखिर महिला वोटरों के प्रति राजनीतिक दलों का यह झुकाव क्यों बढ़ा है इसे समझने के लिए सबसे अच्छा तरीका पिछले चुनावों में हुए हुई वोटिंग पैटर्न के आंकड़ों से समझ सकते हैं.