आगरा में छाया मशरूम टिक्का का क्रेज, तंदूर में होता है तैयार, कीमत 160 रुपये, स्वाद ऐसा कि बार-बार ऑर्डर कर रहे लोग
Agra Famous Food: आगरा में ताजमहल और पेठे के साथ अब एक और डिश लोगों के बीच खूब पसंद की जा रही है. शास्त्रीपुरम में मिलने वाला मशरूम टिक्का स्वाद के साथ अपने खास अंदाज में तैयार होने की वजह से फूड लवर्स का ध्यान खींच रहा है. मशरूम को खास मसालों के साथ तैयार कर तंदूर में सेंका जाता है और फिर हरी चटनी के साथ परोसा जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता. बच्चों से लेकर बड़े तक इस डिश को पसंद कर रहे हैं. इसकी कीमत भी ऐसी है कि एक प्लेट में अच्छा-खासा स्वाद लिया जा सकता है.