UP Floods: घटने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, चित्रकूट में मंदाकिनी का उफान बरपा रहा कहर
यूपी में गंगा-यमुना के तेवर नरम पड़ने से जगी राहत की उम्मीद। प्रयागराज और वाराणसी में यमुना के साथ गंगा का भी जलस्तर घटने लगा। वहीं, चित्रकूट में मंदाकिनी ने कहर बरपाया है। रामघाट समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। चित्रकूट में बाढ़ से 50 घर पूरी तरह से पानी में डूब गए।