एनकाउंटर के 6 साल बाद भी विकास दुबे का डेथ सर्टिफिकेट नहीं बना, ‘म’ और ‘ज’ में फंसी बिकरू के डॉन की फाइल
कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का एनकाउंटर हुए छह साल हो चुके हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उसकी मौत अब भी अटकी हुई है। वजह पंचायतनामा में पिता के नाम की एक गलती है। रामकुमार की जगह राजकुमार दर्ज होने से डेथ सर्टिफिकेट नहीं बन सका है।