भाभी से अवैध संबंधों का पत्नी करती थी विरोध; पति ने भाइयों के साथ मिलकर मार डाला
मुजफ्फरनगर के तावली में महिला मोहसीना की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक पति राशिद के भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका मोहसीना विरोध करती थी। आरोप है कि राशिद ने भाई आस मोहम्मद व अन्य के साथ दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की। पति और भाई गिरफ्तार, दुपट्टा बरामद।