पीएनबी करेंसी चेस्ट में जाली नोटों का अंबार 17 करोड़ तक पहुंचा, रिजर्व बैंक की टीम जांच में जुटी
यूपी के सहारनपुर में पीएनबी के करेंसी चेस्ट में जाली नोटों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। कल तक 7 करोड़ रुपए के नोट मिलने की बात आई थी। अब 17 करोड़ हो गई है। आरबीआई की टीमें जांच में जुट गई हैं।