निकासी बंद- ग्रामीण बेहाल: सिरसवां गौड़ में पानी से रास्ते डूबे, चारा हुआ खराब; हाईवे पर लोगों ने किया हंगामा
भगतपुर ब्लॉक के सिरसवां गौड़ में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने हाईवे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मुरादाबाद- ठाकुरद्वारा हाईवे निर्माण में इस गांव के पानी निकासी के लिए कोई पाइप नहीं डालने से समस्या बढ़ गई है।