अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
<p style=”text-align: justify;”>आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने एक बयान के जरिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन के संकेत दिए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, आसपा (कां) चीफ संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने के मुद्दे पर बयान दे रहे थे. भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि मंत्री नहीं बल्कि गोली चलाने का आदेश अधिकारी देते हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>अब इस बयान पर आजाद ने कहा कि किसी भी मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए. इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है.
<p style=”text-align: justify;”>E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं…
<h3 style=”text-align: justify;”>कारसेवकों पर गोली चलने के मामले में क्या बोले नगीना सांसद?
<p style=”text-align: justify;”>अयोध्या में कारसेवकों पर चली गोली के संदर्भ में आजाद ने कहा कि अक्सर यह दावा किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में कार सेवकों पर गोली चलाने का आदेश उस समय के मंत्री ने दिया था. अगर यह कहना गलत है कि मौजूदा गृह मंत्री ने यह आदेश नहीं दिया, तो वहां यह प्रचार करना भी गलत है कि तत्कालीन मंत्री ने कार सेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था.
<p style=”text-align: justify;”>नगीना सासंद ने कहा कि आपको यह भी बताना होगा कि किसके आदेश पर ये गोलियां और आंसू गैस के गोले दागे गए? यह एक बहुत बड़ी घटना हो सकती थी. क्या इन सभी बातों को भुला दिया जाना चाहिए? यह सच है कि जवाबदेही तय होनी चाहिए.
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला?
<p style=”text-align: justify;”>बता दें उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर यह आरोप लगाती रही है कि कारसेवकों पर गोली उनके मुख्यमंत्री रहते हुए, उन्हीं के आदेश पर चली थी. हालांकि सपा इसके जवाब में हमेशा से कहती रही है कि उस वक्त के अधिकारियों ने यह फैसला किया था. इसमें दिवंगत मुलायम सिंह यादव की भूमिका नहीं थी.
<p style=”text-align: justify;”>अब दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान गोली चलने के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी नेता ने जो कहा, सपा उसे यूपी में अपने पक्ष में भुनाने की जुगत में है.