कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
<p style=”text-align: justify;”>सावन के महीने में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अलग-अलग तरह की कावड़ देखने को मिल रही है. जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. ऐसी ही एक अनोखी कांवड़ यात्रा मुजफ्फरनगर में देखने को मिली, जो तीन दोस्तों ने मिलकर उठाई है. 
<p style=”text-align: justify;”>तीन दोस्तों की ये अनोखी कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. ये तीनों दोस्त मेरठ के रहने वाले हैं और टोली बनाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है. खास बात यह है कि एक शिवभक्त दंडवत करते हुए यात्रा कर रहा है, दूसरा सपाटे लगाते हुए साथ चल रहा है, जबकि तीसरा श्रद्धालु 101 लीटर गंगाजल की कांवड़ अपने कंधों पर लेकर दोनों का साथ निभा रहा है.
<h3 style=”text-align: justify;”>दंडवत करते हुए उठाया गंगा जल
<p style=”text-align: justify;”>जानकारी के मुताबिक मेरठ जनपद के नगला तासीर के रहने वाले सोनू कुमार, निखिल और उनके तीसरे साथी ने 10 जुलाई को हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल उठाकर अपनी यात्रा शुरू की थी. सोनू दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. निखिल सपाटे मारते हुए उनके साथ चल रहे हैं. 
<p style=”text-align: justify;”><a title=”संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह” href=”https://www.abplive.com/states/delhi-ncr/rahul-gandhi-amit-shah-pellet-gun-row-akhilesh-yadav-parliament-monsoon-session-3167486″ target=”_blank” rel=”noopener”>संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
<p style=”text-align: justify;”>इन दोनों का तीसरा साथी 101 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर यात्रा पूरी कर रहा है. तीनों दोस्तों की यह अनोखी भक्ति और आपसी समर्पण जहां भी पहुंच रहा है, लोग उनकी सराहना कर रहे हैं और उन्हें देखने के लिए रुक जा रहे हैं. इन दोस्तों की शिवभक्ति ने सब लोगों को हैरान कर दिया है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>अनोखी कांवड़ ने जीता सबका दिल
<p style=”text-align: justify;”>हरिद्वार से हर साल लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर के रास्ते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की ओर जाते हैं. इस दौरान कई अनोखी और आकर्षक कांवड़ यात्राएं भी देखने को मिलती हैं, जिनमें यह तीन दोस्तों की टोली भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं’, गोली चलने के आरोप पर बोली सपा