अलीगढ़: प्रशासन ने 100 करोड़ की 106 बीघा सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त, जद में आए स्कूल की दीवारें भी ध्वस्त
अलीगढ़ के कोल तहसील प्रशासन ने मिर्जापुर सिया इलाके में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया। शहर से सटी इस बहुमूल्य जमीन की बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।