कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ तो रुक गई वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली से जा रही थी बनारस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए सहायता की भी घोषणा की है. उन्होंने एक्स पर कहा, “जनपद कौशाम्बी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। स्थानीय अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.”