Ram Mandir: कौन हैं पूर्व IPS राजेश पांडेय? जो बन सकते हैं राम मंदिर के पहले CEO, दो बार हुआ इंटरव्यू
Ram Mandir Trust Latest News: अयोध्या में राम मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है. चयन समिति ने तीन नाम शॉर्टलिस्ट कर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिए हैं. इनमें यूपी कैडर के पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. खास बात यह है कि CEO पद के लिए राजेश पांडेय का चयन समिति के सामने दो बार इंटरव्यू भी हो चुका है. उनके लंबे प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अनुभव को देखते हुए दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. हालांकि, अभी अंतिम फैसला राम मंदिर ट्रस्ट को करना है और राजेश पांडेय के नाम पर मुहर लगना बाकी है.